सोनबरसा थाना पुलिस ने एनएच-77 पर वाहन जांच के दौरान शराब लदी बाइक के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान माणिक चौक निवासी धीरज कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक की डिक्की और बैग से कुल 20.3 लीटर नेपाली सौफी देशी शराब व बीयर बरामद की।