भरगामा: दशमी की रात भक्ति जागरण में श्रद्धालु झूमे, अमर आनंद और प्रिया राज रहे आकर्षण का केंद्र
भरगामा प्रखंड के महथावा बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में दशमी की रात नवाह कमेटी की ओर से भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुप्रसिद्ध गायिका प्रिया राज, गायक अमर आनंद और अमित की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।