राजगढ़: राजगढ़ में ट्रेन में ड्यूटी पर जा रहे 3 युवकों के साथ मारपीट का आरोप, थाने में दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
Rajgarh, Churu | Jul 13, 2026 वंदे भारत ट्रेन में ड्यूटी पर जा रहे 3 युवकों के साथ एक युवक द्वारा रास्ते में रोककर मारपीट करने के आरोप का मामला सामने आया है। लाल मोहम्मद ने उनका पुत्र आदिल, उसके चचेरे भाई आबिद और दोस्त राहुल जो वंदे भारत ट्रेन में काम करते हैं के डयूटी पर जाते समय आरोपी युसुफ दमामी पुत्र मांगू खान दमामी द्वारा रोककर तीनों की पिटाई करने की राजगढ़ थाने में शिकायत दी है।