बरवाडीह: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पाँच घायल
बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई पंचायत अंतर्गत सैदुप गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।