पंचकूला: डीसी ने अवैध अतिक्रमण को रोकने और अवैध कालोनियों के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सेक्टर 1 पंचकूला में ली
उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में आज पंचकूला सेक्टर 1 के सभागार में अवैध अतिक्रमण को रोकने और अनाधिकृत कालोनियों के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने जिला में अनाधिकृत काॅलोनियों के पहचान कर अवैध निर्माण को प्राथमिकता के आधाार पर ध्वस्त करने के निर्देश दिए।