मड़िहान: पति से बात करने के बाद पत्नी ने पिया सिंदूर, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने राजगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
बताते चले कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला का मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे किसी बात को लेकर उसके पति से विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने जीने मरने की बात होने लगी। इसी बीच आक्रोशित महिला घर के अंदर जाकर सिंदूर पी लिया कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे इलाज जारी।