कर्रा: झारखंड की जूनियर लगोरी टीम में जिले के दो बालक और दो बालिकाओं का हुआ चयन
Karra, Khunti | May 30, 2025 खूंटी जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के दो बालक और दो बालिकाओं का चयन झारखंड की जूनियर लगोरी टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी जूनियर राष्ट्रीय लगोरी चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो 5 जून से 7 जून तक महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित की जा रही है। आज शुक्रवार को शाम 5:00 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए खूंटी जिला लगोरी संघ के सचिव शिव कुमार