बरहट: तारडीह गांव में जमीन विवाद के चलते दंपति पर हुआ हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल
Barhat, Jamui | Jul 13, 2026 गंगरा पंचायत के तारडीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मुकेश दास और उनकी पत्नी सुलेना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल पक्ष ने सोमवार को 8 बजे बताया कि प्रदीप कुमार दास समेत नौ लोगों ने टांगी, फरसा और रॉड से हमला किया।