डिंडौरी कलेक्टर सभा कक्ष में नशा मुक्त लक्ष्य को लेकर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिला स्तरीय बैठक लेते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाने एवं स्कूलों धार्मिक स्थलों सार्वजनिक संस्थाओं से 100 मीटर के दायरे में नशे संबंधित गतिविधियों को पूर्णतः प्रतिबंध लगाने को लेकर अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए। जिला जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार शाम 6:30 जानकारी दी ।