खंडवा: खंडवा में शराबी ड्राइवर ने दौड़ाया मौत का ट्रक! फटे टायर से चिंगारियां छोड़ते शहर में घुसा, लोगों ने बचाई जानें
खंडवा के इंदौर रोड पर एक बड़ी लापरवाही ने लोगों की सांसें रोक दीं, जब कथित रूप से शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक तेज रफ्तार में ट्रक दौड़ाता हुआ शहर के अंदर तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक का टायर फट गया था, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे लगातार दौड़ाया। हालात ऐसे बने कि एक टायर पूरी तरह खत्म हो गया और रिम सड़क पर घिसटते हुए चिंगारिया