फतेहाबाद: झार पुरा में गांव के बीच बने पुराने तालाब को बंद कराने की मांग, भाकियू अराजनैतिक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Fatehabad, Agra | May 11, 2026 भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत शेखुपुर के उपग्राम झारपुरा में गांव के बीच बने पुराने तालाब को बंद कराने तथा गांव से बाहर नए तालाब का निर्माण कराने की मांग उठाई।