गोड्डा: सदर अस्पताल में इलाजरत प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Godda, Godda | Oct 14, 2025 मंगलवार की दोपहर सदर अस्पताल में इलाजरत प्रसूता अंजली कुमारी की मौत हो गयी। 24 सितंबर को ऑपरेशन के बाद उसने लड़की को जन्म दिया था। 2 अक्टूबर से वो एडमिट थी। कल अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई थी लेकिन इलाज के बाद ठीक गयी। आज सुबह तबियत बिगड़ी तो उसे आईसीयू ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। डीएस डॉ ताराशंकर झा ने कहा जाँच करेंगे।