सोनबरसा: नेपाल के एक सैलून से सोनबरसा के दो युवक देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
नेपाल के सर्लाही जिला पुलिस ने विशेष सूचना पर मलंगवा-8 स्थित एक सैलून में छापेमारी कर वैक्यूम क्लीनर के डिब्बे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा निवासी डब्लू कुमार और लालबंदी निवासी मोहम्मद अबुल्लैस को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ नेपाल के हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।