शामली: झिंझाना क्षेत्र में युवती के अपहरण, छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बुलेरो गाड़ी बरामद
Shamli, Shamli | Jul 1, 2026 बुधवार शाम साढ़े 5 बजे झिंझाना थाने से बताया गया कि थानाक्षेत्र में एक युवती के अपहरण, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की वारदात प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने ऊन के मोहल्ला जय सिंह निवासी राहुल उर्फ छोटू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेरो गाड़ी भी बरामद हुई।