बेगूसराय: बेगूसराय में बेलगाम बाइक सवार ने 02 पुलिस कर्मी को कुचला, 01 की स्थिति गंभीर, FIR दर्ज
बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो पुलिस कर्मी को कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद भाग रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने पकड़ कर थाने भेज दी और बाइक को जब्त कर लिया है. घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल पंचायत अंतर्गत धरमगाछी स्थित एसएच-55 की है. एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर होने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.