बेगूसराय: SK महिला कॉलेज में NSS स्वमंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राएं हुई शामिल
SK महिला कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ विमल कुमार ने किया. संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत बड़ा महत्व होता है. उन्होंने छात्राओं को इसके बारे में बिंदुबार बताया. इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम हुआ.