बेगूसराय: BP हाईस्कूल में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, DM हुए शामिल
बीपी हाई स्कूल में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में डीएम रोशन कुशवाहा शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने सभी प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों को कहा कि आपलोग ठीक ढंग से प्रशिक्षण लें, ताकि चुनाव के दौरान आपको किसी प्रकार की परेशानी ना हो. उन्होंने कहा कि यदि किसी बात को समझने में परेशानी हो तो अभी ही पूछ ले.