बेगूसराय: धर्मगाछी के पास तेज रफ़्तार बाइक चालक ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के धर्मगाछी के पास तेज रफ़्तार बाइक चालक ने दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसे में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है की वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक ने दोनों पुलिसकर्मी को कुचल दिया था।