पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी छोटेलाल राठौर 24 फरवरी को घर से ई-रिक्शा लेकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन छोटेलाल राठौर का कोई सुराग नहीं लग सका।