मुरैना नगर: ब्रजधाम कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान,24 घंटे शव गृह में रुका शव,पिता देर से मुरैना पहुंचे तो टला पोस्टमार्टम।
मुरैना की ब्रजधाम कॉलोनी निवासी संगीता राठौर ने शनिवार शाम अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया,लेकिन पिता के सूरत से आने का इंतजार होने से कार्रवाई टल गई।24 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का होने से कानूनी प्रक्रिया जारी।