डीग: अघोषित बिजली कटौती से जनूथर में लोगों का गुस्सा फूटा, जीएसएस पर 4 घंटे धरना
जिले के जनूथर कस्बे में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण और कस्बेवासी जनूथर स्थित ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।