सरवाड़: बेस्ट टूरिस्ट विलेज देवमाली के विकास हेतु ₹5.50 करोड़ की लागत से तालाब सौंदर्यकरण का निरीक्षण किया MLA ने
Sarwar, Ajmer | May 31, 2026 बेस्ट टूरिस्ट विलेज देवमाली के विकास के लिए ₹5.50 करोड़ रुपए की लागत से तालाब सौन्दर्यकरण का कार्य कराया जा रहा है।रविवार को शाम करीब 4 बजे विधायक वीरेन्द्र सिंह ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।