श्री विजयनगर: श्रीविजयनगर नगर पालिका ने की कार्रवाई, डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन किया ज़ब्त
Shree Vijainagar, Ganganagar | Apr 11, 2026
श्रीविजयनगर नगर पालिका टीम ने शनिवार सुबह 8 बजे प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई की। अधिशासी अधिकारी मिल्खराज चुघ के निर्देश पर स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार की टीम ने विभिन्न ट्रांसपोर्ट कार्यालयों की जांच कर करीब डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त की। अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की चेतावनी दी।