मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र के सरई सेंगरान में लाखों की चोरी, बदमाश बेटी की शादी के गहने और ₹15 हजार नगदी ले उड़े
Mauganj, Rewa | Feb 15, 2026 लौर थाना क्षेत्र के ग्राम सरई सेंगरान गांव मे चोरों ने गायत्री तिवारी के घर धावा बोलकर करीब 7 लाख रुपये का गहना और 15 हजार नगदी पार कर दिया।गायत्री तिवारी अपने पति देवनारायण तिवारी और बच्चों के साथ महाराष्ट्र के वर्धा गई थीं घर में सिर्फ उनकी बुजुर्ग सास मौजूद थीं।बदमाश दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और संदूक के ताले तोड़कर बेटी की शादी के रखे गहने और नगदी ले गये।