अररिया: अररिया में सूखा नशा के खिलाफ मिशन मोड में की जा रही कार्रवाई: एसपी अररिया
Araria, Araria | Apr 27, 2026 अररिया में शराबबंदी के बाद से नशे का स्वरूप बदल गया है। शराब की जगह अब लोग सूखा नशा की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में अररिया पुलिस ऑपरेशन प्रहार शुरू करते हुए अवैध नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर रही है।पुलिस की यह कार्रवाई जिले में फैलते नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है। अररिया पुलिस ने महज 15 दिनों में 1 किलो 13.3 ग्राम स्मैक बरामद किया है।