ग्वालियर गिर्द: लाखों की ठगी का आरोपी क्राइम ब्रांच द्वारा गुजरात से गिरफ्तार
रियल स्टेट में निवेश कर 50 से 70 फ़ीसदी मुनाफे का झांसा देकर ग्वालियर के हरिशंकरपुरम में रहने वाले कारोबारी सानिध्य को ठगने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित देवाल ने सानिध्य को झांसा देकर उसे 82 लाख रुपए की ठगी की थी। क्राइम ब्रांच पुलिस ने पिछले महीने ही इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था तीन आरोपी पहले से ही गिरफ्तार है।