ग्वालियर गिर्द: सेवा पखवाड़ा के तहत ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को गरगज कॉलोनी में चलाया सफाई अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने के परिप्रेक्ष्य में सोमवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने गरगज कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। वह अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे और कुछ देर सफाई अभियान चला कर उन्होंने कचरा साफ किया और उसे डस्टबिन में डाला। इसके बाद उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया।