ग्वालियर गिर्द: राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के 43 छात्रों को 61 गोल्ड मेडल प्रदान किए, नए कोर्सों को बताया उम्मीद भरा
प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सोमवार को Jiwaji University के अटल सभागार में दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में रोजगार परक कई कोर्स यूनिवर्सिटी में चलाए जा रहे हैं।नइससे व्यक्तित्व विकास के साथ ही रोजगार के साधन युवाओं को उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने इसके मद्देनजर कई अन्य संस्थानों से MOU साइन किए हैं।