ग्वालियर में नवरात्र की शुरुआत होते ही भक्ति और आस्था का माहौल चारों तरफ बिखर गया है. शहर के ऐतिहासिक और 175 साल पुराने मांडरे की माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सिंधिया राजवंश की विरासत माने जाने वाला यह मंदिर, आज भी ग्वालियर की धार्मिक धड़कन बना हुआ है।