केवटी रनवे: रैयाम थाना क्षेत्र के एक गांव से भगाई गई लड़की एवं अपहरर्ता को पुलिस ने गोरखपुर से किया गिरफ्तार।
रैयाम थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बरामद लड़की का मेडिकल व 164 के ब्यान की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। वहीं अपहरर्ता मधुबनी जिला के बलिया नवटोली गांव निवासी दिपक दास को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में लड़की के भाई ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया है।