चायल: मूरतगंज ब्लॉक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, कविता पासी ने की गोद भराई व अन्नप्राशन
मूरतगंज (कौशांबी)। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक परिसर मूरतगंज में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने प्रतिभाग किया।