मंझनपुर: कौशाम्बी जिले में भाजपा प्रत्याशी के चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने विपक्षियों पर साधा निशाना
कौशाम्बी जिले में दो अलग अलग स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को पहुंचे। वह हेलीकॉप्टर द्वारा कौशाम्बी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ने लिखा भाजपा जब से आई है तब से विपक्षियों को मंदिर-मंदिर दिखने लगे हैं