मरवाही: डॉक्टर्स डे पर जीपीएम पुलिस कंट्रोल रूम में हेल्थ चेकअप कैंप लगा, चिकित्सकों ने पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जिला पुलिस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जीपीएम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हेंचिकित्सकीय परामर्श दिया गया