बिसवां: रामपुर भूड़ा गांव में अजगर दिखने से मची दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Biswan, Sitapur | Mar 31, 2026 रामपुर भूड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर दिखने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोग खेतों की ओर जाने से कतराने लगे। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुशेंद्र सिंह खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राजेश पुत्र रामलाल के खेत की मेड़ पर बने गड्ढे में एक अजगर देखा जिसकी वीडियो बना ली।