नानपारा: रुपईडीहा एसएसबी ने संदिग्ध मानव तस्करी का प्रयास विफल किया, नेपाली नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सतर्कता दिखाते हुए संदिग्ध मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल कर नेपाली नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचा लिया। साथ ही एक संदिग्ध नेपाली युवक को पकड़कर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कमांडेंट गिरीश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा निगरानी की