राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को दोपहर 12 बजे महारानी अस्पताल परिसर नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के एक अनूठे संगम का साक्षी बना। अस्पताल प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बेटियों को समाज की मुख्यधारा में लाने और उन्हें सशक्त बनाने का जोरदार संदेश दिया गया।