गुरारू बाजार में इन दिनों सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें आगे बढ़ाकर फुटपाथ और सड़क के हिस्से तक कब्जा जमा लिया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। वहीं, जहां यहां ऑटो का मनमानी तरीके से रोके रहना सड़क जाम का कारण बना हुआ है।