कांके: सीएम आवास में राज्य सभा चुनाव को लेकर जेएमएम की हुई बैठक, दोनों सीट पर उम्मीदवार उतारेगा जेएमएम
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2026 सीएम आवास में शुक्रवार दोपहर को एक बजे राज्य सभा चुनाव को लेकर जेएमएम की बैठक हुई। बैठक में राज्य सभा चुनाव में दोनों सीट पर उम्मीदवार उतारने पर बात हुई। बैठक के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि राज्यसभा चुनाव में जम्मू दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार रही है।