#kullu नारी शक्ति एक्शन मोड में, बस्तोरी पंचायत प्रधान सुरेखा ठाकुर ने बाहरी हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू जिला की बस्तोरी पंचायत की प्रधान सुरेखा ठाकुर ने पंचायत के विकास कार्यों में बाहरी हस्तक्षेप पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंचायत के काम पंचायत की जिम्मेदारी हैं और विकास कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
सुरेखा ठाकुर ने कहा कि जनता ने उन्हें पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी है और वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने उन लोगों को भी संदेश दिया, जो खुद काम नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि जो लोग विकास कार्य कर रहे हैं, उन्हें काम करने दिया जाना चाहिए।
प्रधान सुरेखा ठाकुर ने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा और पंचायत के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बस्तोरी पंचायत में पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ विकास कार्य जारी रहेंगे और जनता का हित उनकी प्राथमिकता रहेगा।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 3, 2026