भोरे: कल्याणपुर में प्रेमी जोड़े हत्याकांड में प्रेमिका ने हीं प्रेमी की हत्या कर खुद की आत्महत्या, पुलिस की जांच हुआ खुलासा
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एक ही कमरे में प्रेमी जोड़े की हुई हत्या मामले में पुलिस के जांच में एक नया मोड़ आया है। एफएसएल और डॉक्टर की टीम ने मृतक का ब्लड मृतका के शरीर ,सर, हाथ और मुसल जिससे मारा गया था लेकर जांच की। वहीं लगे सीसीटीवी भी जांच की गई। जांच में सब कुछ स्पष्ट हुआ है की प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी को मारने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है।