भोरे: कल्याणपुर में प्रेमी जोड़े की हुई हत्या, एक ही कमरे में मिला शव,1 दिन पूर्व ही जेल से छुटकर आया था प्रेमी, पहुंची पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है। जहां एक ही कमरे में प्रेमी जोड़े की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है। प्रेमिका का शव पंखे से लटका पाया गया। वहीं, प्रेमी का खून से लथपथ शव पर्स पर पड़ा मिला। सूचना के बाद भोरे थाने की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट हेतु भेजकर छानबीन में जुट गई है।