शाहजहांपुर: न्यायालय में लंबित जमीन विवाद के बीच अवैध निर्माण का आरोप, तीन भाइयों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
शाहजहाँपुर। थाना रौजा क्षेत्र के ग्राम बल्लिया में भूमि विवाद गंभीर हो गया है। तीन भाइयों सुरेशपाल,महेश और राजेश ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि उनके पिता द्वारा कुछ भूमि का बैनामा किया गया था, जबकि शेष जमीन पर उनका वैध अधिकार है।