पटना ग्रामीण: पटना में युवती से चेन लूट का CCTV आया सामने,एक आरोपी गिरफ्तार
पटना के कंकड़बाग स्थित RMS कॉलोनी में 10 जून को जिम जा रही 25 वर्षीय युवती से हथियार के बल पर चेन लूट की वारदात का CCTV सामने आया है। सुबह करीब 5:32 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती को पिस्टल दिखाकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। फुटेज में एक बदमाश सफेद शर्ट में झपट्टा मारते हुए दिख रहा है। युवती ने एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उसने पिस्टल तानक