गोरखपुर: अंबेडकर जन मोर्चा की मुख्य संयोजक ने गोरखपुर प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन व सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अंबेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार निराला ने आज गोरखपुर प्रेस क्लब पर प्रेसवार्ता कर बताया कि, भाजपा सरकार दलित पिछड़े और मुस्लिम भूमि हीनो को दमन करने का काम कर रही है, जब भी हम कोई बैठक भी करना चाहते हैं तो जिला प्रशासन आकर हमें रोक देता है उनका कहना है कि उनकी बैठक में बड़ी संख्या में भीड़ होती है।