सदर: भीषण गर्मी में काल भैरव चौराहे पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया शर्बत वितरण शिविर
वाराणसी। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से हिन्दू युवा वाहिनी महानगर वाराणसी के गुरु गोरक्षनाथ मण्डल द्वारा रविवार को बाबा काल भैरव चौराहे पर शर्बत वितरण शिविर आयोजित किया गया। मण्डल प्रभारी रुद्र प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दर्शनार्थियों और राहगीरों को शर्बत वितरित किया।