मुशहरी: बूढ़ी गंडक नदी में नाले का गंदा पानी: बढ़ रहा प्रदूषण
मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी को लगातार प्रदूषित किया जा रहा है। शहर के कई इलाकों से घरों का गंदा पानी सीधे नालों के माध्यम से नदी में बहाया जा रहा है, जिससे जल की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ रहा है। आश्रम घाट के पास स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां नाले के जरिए घरेलू गंदा पानी सीधे बूढ़ी गंडक में गिर रहा है। इससे नदी का पानी दूषित हो रहा है और आसपास रहने वाले