कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया तकनीकी कारणों से बाधित हो रही है, जिसके चलते किसान केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। शुक्रवार करीब 12 बजे बड़ी संख्या में किसान स्लॉट बुक कराने के लिए संबंधित केंद्र पर पहुंचे।