महागामा: राजमहल परियोजना: तालझारी खनन क्षेत्र में ग्रेड की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, भागलपुर रेफर
Mahagama, Godda | Apr 12, 2026 राजमहल परियोजना के तालझारी खनन क्षेत्र में एक ग्रेडर की चपेट में आने से 30 वर्षीय मतीयुस हांसदा बुरी तरह घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमहल परियोजना द्वारा तालझारी मौज में मिट्टी कटाई और कोयला खनन का कार्य चल रहा था। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण उनमें मतीयुस हांसदा भी शामिल थे। सड़क की कटाई के खिलाफ विरोध कर रहे थे।इसी दौरान घटना हुई।