महोबा: श्रीनगर के गिलिंदा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Jul 2, 2026 श्रीनगर के गिलिंदा मंदिर के पासअज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत हो गया। जबकि अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। अज्ञात घायल को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।