गुना नगर: गोकुल सिंह चक निवासी मजदूर व्यक्ति की ढीमरपुरा गांव में खेत में चारा काटने के दौरान सर्प के काटने से हुई दर्दनाक मौत
गुना में कैंट थाना के गोकुल सिंह चक निवासी राजू आदिवासी की सर्वे के काटने से मौत हो गई। 24 जून को जिला अस्पताल में मृतक के भाई भानू आदिवासी ने बताया, मोतीपुरा प्लांट के पास ढीमरपुरा गांव में हरवाई का काम करता था। 23 जून शाम को खेत में चारा काटने के दौरान सर्प ने काट लिया, मौत हो गई। जिला अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मामला जांच में लिया है।